पावनी को ‘बॉडीगार्ड’ के बाद मिले कई अवसर

मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका पावनी पांडे का कहना है कि फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ के बाद उन्हें कई अवसर मिले।

पावनी ने आईएएनएस को बताया, “बॉडीगार्ड के लिए गाने के बाद चीजें काफी तेजी से बदलीं। मुझे कई अवसर मिले। मैंने ‘गुलाब गैंग’, ‘फगली’, ‘वेलकम बैक’ में भी गाए।”

पावनी जी टीवी के कार्यक्रम ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स’ की प्रतिभागी रह चुकी हैं। इस समय वह आगामी फिल्म ‘बीएचके भल्ला एट हल्ला डॉट कॉम’ के गाने ‘आ जा माही वे’ को लेकर उत्साहित हैं।

पावनी के अनुसार, “यह बहुत खूबसूरत गाना है।”

इस फिल्म का निर्देशन राकेश चतुर्वेदी ने किया है। यह पांच फरवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493