अमिताभ सर्वश्रेष्ठ शोस्टॉपर : नेहा धूपिया

मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया का कहना है कि महानायक अमिताभ बच्चन ‘सर्वश्रेष्ठ शोस्टॉपर’ हैं।

अमिताभ (73) फैशन डिजाइनर विक्रम फडणीस के फैशन शो में उनके डिजाइनर परिधान में रैंप पर उतरे। नेहा भी इस शो में पहुंचीं और उनकी जमकर सराहना की।

नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की और इसके कैप्शन में लिखा, “अब तक के सर्वश्रेष्ठ शोस्टॉपर हैं अमिताभ बच्चन। उन्हें रैंप पर देखने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। बधाई हो विक्रम फडणीस।”

इस फैशन शो का आयोजन फैशन जगत में फडणीस के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया था।

महानायक ने भी इस शो की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं।

उन्होंने लिखा, “ए.बी. की जिंदगी का एक दिन। सुबह में एक विज्ञापन की शूटिंग और उसके बाद विक्रम फडणीस के लिए रैंप वॉक की।”

फैशन शो में उनके साथ उनकी पत्नी जया बच्चन और बेटी श्वेता नंदा भी पहुंची थीं।

इसके अलावा रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, जूही चावला, सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे, मलाइका अरोड़ा खान, बोमन ईरानी व आयुष्मान खुराना सरीखी हस्तियों ने भी इसमें शिरकत की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493