नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के 15 दिवसीय सम-विषम फार्मूले की सफलता के उपलक्ष्य में यहां रविवार को आयोजित एक जनसभा में एक महिला ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकी।
जनसभा दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में रखी गई थी। इसी दौरान एक महिला ने उन पर स्याही हमला किया, हालांकि स्याही उन पर नहीं गिरी। पुलिस ने फौरन महिला को गिरफ्तार कर लिया।
dharmpath.com dharmpath