टी-20 विश्व कप अभ्यास मैचों में भारत का सामना वेस्टइंडीज, द. अफ्रीका से

दुबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। इस साल मार्च-अप्रैल में होने वाले टी-20 क्रिकेट विश्व कप के दो अभ्यास मैचों में भारत का सामना वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका से होगा।

दुबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। इस साल मार्च-अप्रैल में होने वाले टी-20 क्रिकेट विश्व कप के दो अभ्यास मैचों में भारत का सामना वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका से होगा।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक भारत 10 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अभ्यास मैच खेलेगा।

भारत का दूसरा अभ्यास मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका से 13 मार्च को होगा।

भारत को विश्व कप में ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया के साथ रखा गया है। पहले राउंड में क्वालीफाई करने वाली एक टीम को इस ग्रुप में शामिल किया जाएगा।

वेस्टइंडीज को ग्रुप एक में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के साथ रखा गया है। पहले राउंड में क्वालीफाई करने वाली एक टीम को इस ग्रुप में जगह मिलेगी।

विश्व कप आठ मार्च से तीन अप्रैल के बीच भारत की मेजबानी में खेला जाएगा। इस विश्व कप के लिए आठ मैदानों को तैयार किया गया है।

30 और 31 मार्च को होने वाले सेमीफाइनल मैचों का आयोजन नई दिल्ली और मुंबई में किया जाएगा।

विश्व कप का फाइनल तीन अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493