कृष्ण स्वरूप (50) अपने घर जाने के लिए छुट्टी ली थी। रविवार को वह फतेहपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ा था, तभी जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस आती दिखाई दी। प्लेटफार्म पर काफी भीड़ देख वह चलती ट्रेन में ही चढ़ने की कोशिश करने लगा, तभी पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल एएसआई को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एएसआई कृष्ण स्वरूप वर्ष 1997 से ही फतेहपुर जनपद के पुलिस कंट्रोल रूम में वायरलेस ऑपरेटर के पद पर तैनात था। उसने घर जाने के लिए छुट्टी ली थी, लेकिन इलाहाबाद पहुंचने से पहले ही अपनी गलती से हादसे का शिकार हो गया।
एएसआई की मौत की खबर सुन पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कृष्ण स्वरूप के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक के दो पुत्र हैं। एक पुत्र सोनभद्र व दूसरा कानपुर में ही पुलिस विभाग में तैनात है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath