कोन स्थित एक निजी चिकित्सालय में दोनों का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया।
मामले के अनुसार इलाके के देवाटन गांव में रात में बिजली आते ही नुरूल्लाह (40) पुत्र अब्दुल करीम ने जैसे ही स्विच ऑन किया, वह करंट के चपेट में आ गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं गांव के दो अन्य घरों में भी बिजली के झटके से अंसारूल हक (12) और खुर्शीद (30) बुरी तरह झुलस गए।
प्रधान की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही झुलसे युवकों का कोन में उपचार कराया।
ग्रामीणों ने कहा कि बिजली विभाग कि लापरवाही के कारण ही यह घटना हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित लोगों के लिए मुआवजे की मांग की है।
dharmpath.com dharmpath