दमिश्क, 17 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तरी सीरिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ किए गए हवाई हमलों में रविवार को 40 नागरिकों की मौत हो गई।
दमिश्क, 17 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तरी सीरिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ किए गए हवाई हमलों में रविवार को 40 नागरिकों की मौत हो गई।
सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी रक्का शहर पर किए गए हवाई हमलों में मारे गए लोगों में कम से कम आठ बच्चे भी शामिल हैं।
लंदन स्थित वाचडॉग समूह ने कहा कि यह तत्काल पता नहीं चल पाया है कि हवाई हमले रूस ने किए या सीरिया ने।
उत्तरी सीरिया में स्थित रक्का आईएस की स्वघोषित राजधानी है। अमेरिकी नेतृत्व वाले हवाई हमले और रूसी व सीरियाई युद्धक विमान आमतौर पर शहर में स्थित आईएस के ठिकानों को निशाना बनाते हैं।
dharmpath.com dharmpath