जनपद उरई के शहर कोतवाली अन्तर्गत ग्राम मड़ोरा निवासी 30 वर्षीय पप्पू पुत्र सुम्मेर जन्म से नेत्रहीन थे। वह अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था, तभी गांव का एक पागल सांड वहां पहुंचा और पप्पू को घायल कर दिया।
ग्रामीणों ने यह देख किसी प्रकार सांड को वहां से भगाया और पप्पू को घायलावस्था में उपचार के लिए नजदीक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे झांसी मेडिकल कालेज स्थानांतरित कर दिया, जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई।
dharmpath.com dharmpath