कश्मीर घाटी में ठंड, जम्मू में चमकती धूप

जम्मू/श्रीनगर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में जहां ठंड का कहर बरकरार है, वहीं जम्मू शहर में चमकती धूप ने सोमवार को लोगों का स्वागत किया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादल छाए रहने के कारण शहर में दिन का अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किए जाने के आसार हैं।”

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा, “लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.3 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान सोमवार को 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।

अधिकारी ने कहा, “तेज धूप से जम्मू शहर में सोमवार दिन के अधिकतम तापमान में सुधार होने के आसार हैं।”

कटरा कस्बे में स्थित वैष्णो देवी आधार शिविर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री, बटोत में 2.5 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 0.5 डिग्री नीचे, भदरवाह में शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू एवं कश्मीर में अगले दो दिनों तक रात में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493