बेंगलुरू, 18 जनवरी (आईएएनएस)। सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि मौजूदा कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर दो फीसदी बढ़ा।
कंपनी ने कहा कि उसे आलोच्य अवधि में 2,230 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।
कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में दाखिल नियामकीय सूचना में कहा कि उसकी समेकित कुल आय इस दौरान सात फीसदी बढ़कर 12,861 करोड़ रुपये रही।
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिग मानक (आईएफआरएस) के तहत शुद्ध लाभ 33.8 करोड़ डॉलर और कुल आय 1.943 अरब डॉलर रही।
कुल आय में 1.84 अरब डॉलर का योगदान सिर्फ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा क्षेत्र का रहा।
dharmpath.com dharmpath