अभिषेक, अक्षय, रितेश ने किया बैडमिंटन के प्रशंसकों का मनोरंजन

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में यहां रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में प्रशंसकों को खेल के साथ-साथ अलग अंदाज में बॉलीवुड का तड़का भी मिला।

पीबीएल के फाइनल में अभिनेता अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख को बैडमिंटन खेलते देखा गया।

सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए फाइनल मुकाबले के दौरान तीनों अभिनेताओं ने कुछ प्रदर्शनी मैच भी खेले और प्रशंसकों का खूब मनोरंजन किया।

इस बीच, अभिनेताओं के साथ प्रदर्शनी मैच में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा, अश्विनी पोनप्पा और पी. वी. सिधु को भी शामिल देखा गया।

अक्षय, पीबीएल के ब्रांड एम्बेसेडर भी हैं।

पीबीएल का फाइनल मुकाबला दिल्ली एसर्स और मुंबई रॉकेट्स के बीच खेला गया, जिसमें दिल्ली ने जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493