बॉलीवुड हस्तियों ने ‘मुंबई मैराथन’ में लगाया ग्लैमर का तड़का

मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। जॉन अब्राहम और कैटरीना कैफ जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने मुंबई में हुई 13वीं ‘स्टैंडर्ड चार्टर्ड मुंबई मैराथन’ में भाग लेकर इसमें ग्लैमर का तड़का लगाया।

कैटरीना ने इस मौके पर मौजूद होने के बावजूद मैराथन में भाग न ले पाने पर अफसोस जताया।

कैटरीना ने कहा, “मुझे अफसोस है कि इस बार मैं मैराथन में भाग नहीं ले पाई, लेकिन अगली बार मैं इसमें जरूर भाग लूंगी।”

आर. माधवन और गुलशन ग्रोवर ने भी मैराथन में हिस्सा लिया।

आर. माधवन ने संवाददाताओं से कहा, “मुंबईवासियों को सलाम। मेरे घुटनों में बेहद दर्द है। पता नहीं वरिष्ठ नागरिकों ने इतनी लंबी दौड़ कैसे की।”

13वीं मैराथन में 40,000 से भी अधिक लोग रविवार को मुंबई की सड़कों पर दौड़े।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493