‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्म में काम करना चाहती हैं अभिनेत्री सुरभि

चेन्नई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण की अभिनेत्री सुरभि का सपना भविष्य में ‘बाजीराव मस्तानी’ या ‘जोधा अकबर’ जैसी किसी भव्य फिल्म में काम करने का है।

सुरभि ने आईएएनएस को बताया, “मैं भव्य कैनवास पर बनने वाली ‘बाजीराव मस्तानी’ या ‘जोधा अकबर’ जैसी रोमांटिक फिल्म में काम करना चाहती हूं। मुझे इन फिल्मों की भव्यता पसंद है और मैं ऐसी ही किसी फिल्म में काम करना चाहती हूं, भले ही उसमें मुझे छोटा सा ही किरदार मिले।”

सुरभि हाल ही में रिलीज हुई तेलुगू हास्य फिल्म ‘एक्सप्रेस राजा’ में नजर आई थीं और उनकी आगामी फिल्म ‘कृष्ण गदी वीरा प्रेम कथा’ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493