नवाजुद्दीन ने 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई

मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक महिला द्वारा उनके खिलाफ दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराने के बाद पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

नवाजुद्दीन की हाउसिंग सोसायटी में ही रहने वाली महिला हीना शेख का आरोप है कि पार्किं ग जगह को लेकर हुए विवाद पर अभिनेता ने उन्हें धक्का दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

शेख ने वर्सोवा थाने में रविवार को नवाजुद्दीन के खिलाफ उनके साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत दर्ज कराई थी।

हालांकि सिद्धीकी के प्रबंधक ने इन आरोपों का खंडन किया है।

सिद्धीकी के प्रतिनिधि ने आईएएनएस को बताया, “हमने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जो रविवार को हमारे कार्यालय में जबरन घुस आए। महिलाओं को पहले प्राथमिकी दर्ज कराने का अधिकार होता है, इसलिए हीना ने इसका लाभ उठा लिया। नवाजुद्दीन के खिलाफ सभी आरोप गलत हैं।”

उन्होंने महिला के सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा, “पार्किं ग स्थल की स्थिति इतनी खराब थी कि नवाजुद्दीन ने उसकी लगभग आधी जगह की मरम्मत करवाई और उसकी देखभाल कर रहे हैं। बॉलीवुड से जुड़े बहुत से लोग हमारे कार्यालय में आते हैं और पार्किं ग स्थल हमारे कार्यालय के सामने था, इसलिए हम साफ-सफाई बनाए रखने के लिए उस जगह की देखभाल कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493