पटना, 18 जनवरी (आईएएनएस)। ढिब्रूगढ़-राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक दंपति ने बिहार में सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) के एक विधायक पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। दंपति ने विधायक के खिलाफ प्राथमिकी पटना रेल थाना में दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को 12423 ढिब्रूगढ़-राजधानी एक्सप्रेस की ए-4 बोगी से इंद्रपाल सिंह बेदी अपनी पत्नी के साथ नई दिल्ली जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान उनके बर्थ के सामने वाले बर्थ पर यात्रा कर रहे विधायक सरफराज आलम ने इस दंपति के साथ दुर्व्यवहार किया।
पटना पुलिस अधीक्षक (रेल) पी़ एऩ मिश्रा ने सोमवार को बताया कि बेदी की पत्नी के बयान के आधार पर पटना रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद कारवाई की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath