ट्विकंल को शादी की सालगिरह पर अक्षय से मिली ‘भाव शून्यता’

मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री और अब एक उद्यमी, स्तंभकार ट्विंकल खन्ना ने ट्विटर पर मजाकिया लहजे में कहा कि रविवार को शादी की 15वीं सालगिरह पर उन्हें पति अक्षय कुमार से सिर्फ भाव शून्यता (ब्लैंक लुक) देखने को मिली है।

अक्षय से शादी की सालगिरह पर उन्हें क्या मिला, इसे लेकर ट्विंकल ने ट्विटर पर मजाकिया लहजे में कई बातें कही है।

ट्विंकल ने ट्विटर पर लिखा, “आपके पति ने आपको सालगिरह पर कुछ दिया? हां! उन्होंने मुझे एक भाव शून्यता (ब्लैंक लुक) दिखाई।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, “आपके पति ने आपको सालगिरह पर कुछ दिया? हां! उन्होंने मुझे सिरदर्द दिया है।”

हालांकि ट्विंकल ने बाद में ट्विटर पर दोनों के साथ बिताए लम्हों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “आपके पति ने आपको सालगिरह पर कुछ दिया? उन्होंने मुझे ऐसे ही लम्हों से भरपूर 15 साल दिए।”

अक्षय और ट्विंकल की शादी 2001 में हुई थी।

अक्षय ने भी इस मौके पर दोनों की एक बेहद पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “यह पुरानी तस्वीर मिली है और कुछ भी नहीं बदला है। तब भी उस पर से अपनी नजरें नहीं हटा पाया था और आज भी नहीं हटा पाता। सालगिरह मुबारक ‘मिसेज फनीबोन्स’।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493