शेयर बाजारों में गिरावट. सेंसेक्स 267 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 266.67 अंकों की गिरावट के साथ 24,188.37 पर और निफ्टी 86.80 अंकों की गिरावट के साथ 7,351.00 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 54.26 अंकों की गिरावट के साथ 24,400.78 पर खुला और 266.67 अंकों या 1.09 फीसदी गिरावट के साथ 24,188.37 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,524.85 के ऊपरी और 24,141.99 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयरों में तेजी रही। भेल (4.29 फीसदी), टाटा स्टील (2.76 फीसदी), टीसीएस (0.84 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.80 फीसदी) और विप्रो (0.72 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे रिलायंस (5.14 फीसदी), बजाज ऑटो (3.67 फीसदी), एशियन पेंट (3.29 फीसदी), सिप्ला (2.72 फीसदी) और कोल इंडिया (2.12 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 17.45 अंकों की गिरावट के साथ 7,420.35 पर खुला और 86.80 अंकों या 1.17 फीसदी गिरावट के साथ 7,351.00 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,463.65 के ऊपरी और 7,336.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 281.38 अंकों की गिरावट के साथ 10,062.35 पर और स्मॉलकैप 437.07 अंकों की गिरावट के साथ 10,345.81 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी सेक्टरों में गिरावट रही। ऊर्जा (4.12 फीसदी), तेल एंव गैस (3.43 फीसदी), रियल्टी (3.16 फीसदी), औद्योगिक (2.66 फीसदी) और दूरसंचार (2.56 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 305 शेयरों में तेजी और 2,424 में गिरावट रही, जबकि 138 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493