संयुक्त राष्ट्र की शनिवार को जारी घोषणा के बाद यह कदम उठाया गया है। घोषणा में यह पुष्टि की गई थी कि ईरान ने परमाणु मुद्दे के समाधान के लिए कार्ययोजना का कार्यान्वयन शुरू करने के लिए जरूरी तैयारी संबंधी उपाय पूरे कर लिए हैं।
परिषद ने बयान में कहा कि ईरान और छह देशों -चीन, फ्रांस, जर्मनी, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका- के बीच हुए समझौते के तहत अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को ईरान की प्रतिबद्धताओं की निगरानी करने का अधिकार दिया गया है।
परिषद ने 2007 से ही बैंक सिपाह की संपत्ति पर जब्त कर रखी थी। संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट के मुताबिक, बैंक सिपाह से एरोस्पेस इंडस्ट्रीज ऑर्गनाइजेशन और उसकी सहायक कंपनियों जैसे शाहिद हेम्मत इंडस्ट्रीज ग्रुप और शाहिद बेघारी इंडस्ट्रियल ग्रुप को मदद मिलती है।
dharmpath.com dharmpath