प्रशिक्षण के बाद वे शिनजियांग वापस लौट जाएंगे और इस क्षेत्र में कपड़ा तथा वस्त्र उद्योग के विकास में मदद करेंगे, जो चीन में उत्तम गुणवत्ता वाली कपास का प्रमुख उत्पादक है।
शिनजियांग आर्थिक और सूचना आयोग के मुताबिक, शिनजियांग ने अक्टूबर 2015 से अब तक 300 उद्यमियों और प्रबंधन कर्मचारियों को 21 बड़ी कंपनियों में प्रशिक्षण लेने के लिए भेजा है।
आयोग ने कहा कि प्रशिक्षुओं का पहला बैच आधुनिक प्रबंधन शैली, उत्पादन प्रक्रिया और विपणन में प्रशिक्षण लेगा। उनका प्रशिक्षण जनवरी के अंत में समाप्त होगा।
शिनजियांग में चीन के 60 फीसदी कपास का उत्पादन होता है, लेकिन अधिकतर कपड़ा कंपनियां शिनजियांग से दूर पूर्वी तटवर्ती क्षेत्र में स्थित हैं।
स्टेट काउंसिल ने जून 2015 में रोजगार और निर्यात बढ़ाने के उद्देश्य से शिनजियांग में कपड़ा और वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने का दिशानिर्देश जारी किया था।
dharmpath.com dharmpath