मध्य प्रदेश में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन

भोपाल, 19 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बीते 24 घंटों के दौरान मावठा गिरने से (ठंड में होने वाली बारिश) मंगलवार सुबह ठिठुरन बढ़ गई। कोहरे का भी असर रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने व शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

राज्य में मंगलवार सुबह ठिठुरन और कोहरे का असर रहा। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिसने किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी है, क्योंकि यह मावठा खेती के लिए लाभकारी माना जा रहा है।

मौसम में आए इस बदलाव की वजह जम्मू एवं कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना और अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी बताई गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार जताए हैं।

राजधानी भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री, इंदौर में 14.5 डिग्री, ग्वालियर में11 डिग्री और जबलपुर में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री, इंदौर में 26.4 डिग्री, ग्वालियर में 20 डिग्री और जबलपुर में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493