शेवरॉन कारपोरेशन ने कहा कि एक बार समझौता हो जाए, तो ईएनएन एनर्जी की सहायक कंपनी ईएनएन एनर्जी होल्डिंग्स लिमिटेड को उनकी आस्ट्रेलियाई सहायक कंपनी अगले 10 सालों तक प्रतिवर्ष पांच लाख मीट्रिक टन एलएनजी की आपूर्ति करेगी। इसकी शुरुआत 2018 में या 2019 की पहली छमाही में होगी।
शेवरॉन के ‘मिडस्ट्री एंड डेवलेपमेंट’ विभाग के कार्यकारी उपाध्यक्ष माइक विर्थ ने मंगलवार को कहा कि यह समझौता चीन में एलएनजी खरीदारों के साथ 54 अरब डॉलर परियोजना की प्रगति की एक और मिशाल है।
विर्थ ने कहा, “आस्ट्रेलिया गैस व्यापार और हमारे वैश्विक एलएनजी पोर्टफोलियो के विकास की ओर यह एक और कदम है।”
dharmpath.com dharmpath