इस्लामाबाद, 19 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार को एक चीनी मिल में बॉयलर फट गया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि पंजाब प्रांत के झांग जिले की कश्मीर चीनी मिल में बॉयलर फटने से यह हादसा हुआ। बॉयलर के फटने के बाद पास का एक कमरा ध्वस्त हो गया, जिसमें कुछ मजदूर मलबे में दब गए।
पुलिस और बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर मलबे से शवों को बाहर निकाला और अलावा घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल सूत्रों ने बताया, “घायलों में 15 लोगों की हालत काफी गंभीर है।”
पुलिस का कहना है कि बॉयलर के पास गैस रिसाव हो रहा था, इसलिए यह विस्फोट हुआ।
पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने इस घटना की जांच रपट मांगी है।
dharmpath.com dharmpath