मोदी, पर्रिकर को मिली धमकी की जांच शुरू

पणजी, 19 जनवरी (आईएएनएस)। गोवा पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर को मिले एक धमकी भरे पत्र की छानबीन शुरू कर दी है। पत्र पर आईएस लिखा है। उन्हें कथित तौर पर गोमांस रोधी राजनीति को बढ़ावा देने पर धमकी दी गई है।

पुलिस महानिरीक्षक वी. रंगनाथन ने मोदी और पर्रिकर को पत्र के जरिए धमकी मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी में लिखे पत्र को स्थानीय पते से भेजा गया था और उसमें दोनों नेताओं को धमकी दी गई थी।

रंगनाथन ने बताया कि मोदी और पर्रिकर के नाम लिखे पत्र में कहा गया था, “आप गोमांख खाने की इजाजत नहीं दे रहे, इसलिए आपको अंजाम भुगतना होगा।”

राज्य सचिवालय को गुरुवार को मिला पत्र आतंक रोधी दस्ते और उत्तरी गोवा जिला पुलिस को सौंप दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, धमकी के मद्देनजर पर्रिकर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493