केरल : स्कूली कला उत्सव में 12000 विद्यार्थी करेंगे प्रतिस्पर्धा

तिरुवनन्तपुरम, 19 जनवरी (आईएएनएस)। स्कूली कला महोत्सव के 56वें आयोजन में 232 कार्यक्रमों के जरिए 12,000 विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा करेंगे।

यह आकंड़ा चौका देने वाला है। आयोजन की शुरुआत यहां मंगलवार को हुई।

यह कार्यक्रम सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है। यह प्रतियोगिता राज्य के 14 जिलों के बीच होती है।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने किया। इसमें तिरुवनंतपुरम जिले के 35 स्कूलों से 6,000 विद्यार्थी एम. सी. मार्ग पर आयोजित मार्च में शामिल हुए।

इस महोत्सव से विद्यार्थी के रूप पुरस्कार जीत कर आज नामी कलाकार बन चुके लोगों में गायक के.जे. यसुदास और पी. जयचंद्रन, अभिनेता मंजू वारियरख् नव्या नायर, विनीत के अलावा राज्य के मुख्य सचिव जिज्जी थॉमस प्रमुख रूप से शामिल हैं।

राज्य की राजधानी में 19 स्थानों पर 232 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सभी प्रतिभागियों के लिए भोजन है, जो आयोजकों द्वारा अस्थायी रसोई में बनाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493