मोट्रेयल, 19 जनवरी (आईएएनएस)। पॉप गायिका सेलाइन डियोन फिलहाल गहरे शोक में हैं, क्योंकि कुछ ही दिनों के अंतराल में उन्होंने अपने पति और भाई को खोया है। गायिका के प्रतिनिधि के मुताबिक, सेलाइन ने इस खबर का खंडन किया है कि अपने पति रेने अंगेलिल के अंतिम संस्कार पर वह गाना गाएंगी।
इस पहले इस आशय की खबरें आई थीं कि सेलाइन, अंगेलिल के अंतिम संस्कार के समय अपनी प्रस्तुति देंगी।
टीएमजेड डॉट कॉम पर आई खबर में कहा गया है कि गायिका के दल ने बताया कि गायिका के मन में कभी ऐसा कोई विचार आया ही नहीं था। लेकिन इस बात की संभावना है कि अंतिम संस्कार के मौके पर पाश्र्व में सेलाइन के कुछ गीत बजाए जाएंगे।
शुक्रवार को 73 वर्षीय संगीत प्रबंधक अंगेलिल का स्मारक नोट्रेडम बेसिलिका में बनाया जाएगा, जहां 21 साल पहले उनकी और सेलाइन की शादी हुई थी।
अंतिम संस्कार के कार्यक्रम का प्रसारण टेलीविजन के तीन नेटवर्को पर किया जाएगा और उनके सम्मान में झंडे को आधा झुकाया जाएगा।
अंगेलिल का निधन 14 जनवरी को उनके 74वें जन्मदिन के मौके पर लास बेगास स्थित घर पर हुई थी। वह लंबे समय से गले के कैंसर से जूझ रहे थे। वहीं, सेलाइन के भाई की मौत भी इसके दो दिन बाद हो गई। वे 59 साल के थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।
dharmpath.com dharmpath