बिहार : महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 फीसदी आरक्षण पर कैबिनेट की मुहर

पटना, 19 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार सरकार ने मंगलवार को अपना चुनावी वादा निभाते हुए महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया। कैबिनेट ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के फैसले पर अपनी मुहर लगा दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी सरकारी नौकरियों के सभी पदों पर सीधी नियुक्ति में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। महिलाओं को यह आरक्षण पहले से मिल रहे तीन प्रतिशत आरक्षण से अलग होगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले वर्ष बिहार दिवस के मौके पर राज्य में सिपाही से लेकर सब इंस्पेक्टर तक की भर्ती में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की थी और पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का वादा किया था।

मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने पत्रकारों को बताया कि बैठक में कुल 20 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम-2016 को भी मंजूरी दे दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493