कंबोडिया में बस-ट्रक की टक्कर, 5 मरे

नोम पेन्ह, 20 जनवरी (आईएएनएस)। कंबोडिया के पुरसात प्रांत में मंगलवार देर शाम एक यात्री बस व ट्रक में टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य 19 लोग घायल हुए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बुधवार को जिला पुलिस प्रमुख ऐम रुन के हवाले से कहा कि हादसा क्रोकोर जिले के नेशनल रोड-5 पर उस वक्त हुआ, जब एक तेज रफ्तार यात्री बस का पिछला पहिया अचानक फट गया जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर एक ट्रक से जा टकराई।

उन्होंने बताया कि 19 घायलों में से छह की हालत नाजुक है। रुन ने कहा, “एक यात्री की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई और चार ने अस्पताल में दम तोड़ा। उन्हें गंभीर चोटें आई थीं।”

जिला पुलिस प्रमुख ने कहा कि दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

कंबोडिया में सड़क हादसे असमय मौतों की एक मुख्य वजह है। यहां सड़क दुर्घटनाओं में रोजाना औसतन छह लोग मारे जाते हैं। सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल सड़क हादसों में 2,265 लोग मारे गए। इस आकड़े में साल-दर-साल पांच फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493