राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी इसरो को बधाई

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को सफलतापूर्वक पांचवें नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस-1ई के लांच पर बधाई दी।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “इसरो की टीम को पांचवें नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस-1ई के सफल लांच पर तहेदिल से बधाई।”

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “पीएसएलवी सी31 के सफल लांच और आईआरएनएसएस-1ई को सफल रूप से कक्षा में स्थापित करने के लिए इसरो और हमारे वैज्ञानिकों के दृढ़ संकल्प को बधाई।”

भारत ने बुधवार को सफलतापूर्वक अपना पांचवां नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस-1ई लांच किया। इसका प्रक्षेपण ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) से किया गया।

इसका संचालन शुरू हो जाने के बाद, देश और क्षेत्र में लोगों को स्थिति की सटीक सूचना पाने में मदद मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493