पाकिस्तान में जहरीली शराब से 12 की मौत

लाहौर, 20 जनवरी (आईएएनएस)। लाहौर में शहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई।

समाचार पत्र ‘द नेशन’ की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, यूहानाबाद इलाके में छह लोगों की और लियाकतबाद इलाके में अन्य लोगों की मौत हो गई।

रिपोर्ट के अनुसार, तीन लोगों की मौत सोमवार को हुई थी और अन्य लोगों की मंगलवार को मौत हो गई। दो अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (डीआईजी) हैदर अशरफ ने ‘डॉन’ को बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, पीड़ितों ने जहरीली शराब पी थी।

अशरफ ने हालांकि, बताया कि केवल आठ लोगों की ही मौत हुई है। मरने वालों में दो लियाकतबाद इलाके से थे और छह यूहानाबाद इलाके के थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493