बर्फबारी से ठिठुर उठा शिमला

शिमला, 20 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और इसके आसपास के पर्यटन स्थल बुधवार को बर्फबारी की वजह से कड़ाके की ठंड से ठिठुर गए।

स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, शिमला में 2.1 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

किन्नौर जिले के कल्पा में बर्फ की तीन सेंटीमीटर मोटी चादर देखी गई।

कुल्लू जिले का मनाली और चंबा जिले का डलहौजी हिमपात से अछूता रहा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर, सिरमौर और शिमला जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम दर्जे की बर्फबारी हुई।”

कल्पा में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री, मनाली में शून्य से 4.4 डिग्री और डलहौजी में शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

अधिकारियों ने कहा कि यहां से 10 किलोमीटर दूर ढली में सड़क पर बर्फ की चादर बिछी होने की वजह से मंगलवार शाम यातायात आंशिक रूप से स्थगित रहा। बाद में यातायात बहाल किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493