मिलान फैशनवीक : कलात्मक डिजाइनों ने बिखेरी चमक

इस प्रदर्शनी की कला से फैशन प्रेमियों को अविस्मित देखा गया। विभिन्न मॉडलों ने रैंप पर आधुनिक वस्त्रों की छटा बिखेरी, जिसमें कई बेहतरीन डिजाइन शामिल थे।

मिलान आधारित फैशन हाउस की स्थापना 1985 में इटली के डिजाइनर डोमेनिको डोल्से और स्टीफानो गब्बाना द्वारा की गई। उनका कहना है कि उनका यह संग्रह ‘इटली और इसकी संस्कृति के लिए उनके प्यार को दर्शाते हैं।’

मिलान के अन्य फैशन हाउस ने भी इस समारोह में अपने बेहतरीन डिजाइनों से चार चांद लगाए। इनमें से एक था एम्पोरियो अरमानी का ‘फॉल विंटर’ संग्रह। इस संग्रह के जरिए दिवंगत स्टार डेविड बोवी को श्रद्धांजलि दी गई।

मिलान मेन्स फैशन वीक में 15 से 19 जनवरी के दौरान 39 शो हुए और ये सारे शो ‘फॉल विंटर 2016-2017’ के लिए किए गए, जिसमें करीब 48 प्रस्तुतियां दी गईं। इस समारोह में दुनियाभर से करीब 1,000 पत्रकार और 800 खरीददार शामिल हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493