अबूधाबी, 20 जनवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेंट फेबियस और अबूधाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के बीच बुधवार को द्विपक्षीय बातचीत में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के उपायों पर विचार विमर्श किया गया।
शहजादे और विदेश मंत्री के बीच यह बातचीत ‘अबूधाबी सस्टेनाबिलिटी वीक-2016’ से इतर हुई। दोनों देशों के रणनीतिक रिश्तों पर भी बातचीत की गई।
दोनों नेताओं ने ‘अबूधाबी सस्टेनेबिलिटीवीक-2016’ के एजेंडे पर बात की। अक्षय ऊर्जा स्रोतों के विकास में संयुक्त अरब अमीरात की भूमिका पर भी चर्चा की गई।
dharmpath.com dharmpath