असिन, राहुल एक-दूजे के लिए बने हैं : अक्षय

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार ने अभिनेत्री असिन थोट्टमकल और माइक्रोमैक्स के संस्थापक राहुल शर्मा को शादी की बधाई दी और कहा कि दोनों एक-दूजे के लिए बने हैं।

असिन और राहुल ने मंगलवार को एक समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। असिन दक्षिण भारतीय फिल्मी दुनिया और बॉलीवुड का जगमगाता नाम है।

असिन के साथ अक्षय ‘खिलाड़ी 786’ और ‘हाउसफुल 2’ में काम कर चुके हैं। अक्षय ने बुधवार को ट्विटर के माध्यम से दोनों को बधाई दी।

अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, “इस जोड़ी को बधाई। असिन और राहुल का जीवन प्यार और रोमांच से भरपूर रहे। दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं। प्रार्थना और प्यार हमेशा साथ रहे।”

दोनों ने यहां मंगलवार को होटल दुसित देवराना में ईसाई रीति-रिवाज से विवाह रचा लिया। रात को दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493