झारखंड में परिवार के 4 सदस्यों की हत्या

रांची, 20 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के जमशेदपुर जिले में बुधवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई। हत्या के आरोपी की पत्नी की कुछ दिन पहले डायन होने के संदेह में हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने कहा कि जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) जिले के पथरबग्घा गांव में बास्को टुडू को दो भाइयों और उनके परिवार की दो महिलाओं की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

बास्को ने पहले थापा टुडू की हत्या की, जिसके बाद वह उसके घर में घुसा और उसके भाई रमेश, उसकी पत्नी और उसकी बहन की हत्या कर दी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

श्याम टुडू उर्फ भैरो ने बास्को की पत्नी को 15 जनवरी को कथित तौर पर डायन होने के संदेह में हत्या कर दी थी। श्याम फिलहाल जेल में बंद है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में प्रत्येक साल कम से कम 40-50 महिलाओं की डायन होने के संदेह में हत्या कर दी जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493