एकता ‘बहू हमारी रजनी कांत’ के सेट पर पहुंचीं

मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। एकता कपूर ने आगामी धारावााहिक ‘बहू हमारी रजनी कांत’ की निमार्ता सोनाली जाफर को बधाई देने शो के सेट पहुंचीं।

धारावााहिक ‘बहू हमारी रजनी कांत’ एक हल्का-फुल्का शो है, जिसका मुख्य किरदार रजनी है, जो भाभी की भूमिका में हैं।

एकता सोमवार को शो के सेट पर पहुंचीं। उन्होंने शो की निर्माता को भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की।

उन्होंने कहा, “यह गणपति बप्पा की उपस्थिति के साथ शुभ शुरुआत है और मैं पूरी टीम को शुभकामनाएं देती हूं। शो की कहानी पर बात नहीं की गई है, मुझे लगता है कि यह कहानी सीधे सोनाली के दिल से है, इसलिए मुझे उम्मीद है कि यह हजारों के दिल तक पहुंचेगी।”

शो के कलाकारों का खुलासा होना बाकी है।

धारावााहिक ‘बहू हमारी रजनी कांत’ का प्रसारण टेलीविजन चैन लाइफ ओके पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493