मोदी ने पाकिस्तान विश्वविद्यालय में हमले की निंदा की

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बाचा खान विश्वविद्यालय में हुए आतंकवादी हमले की बुधवार को निंदा की।

मोदी ने ट्वीट किया, “पाकिस्तान के बाचा खान विश्वविद्यालय पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। पीड़ित के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

समाचार-पत्र ‘डान’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईदी फाउंडेशन की आपातकालीन सहायता सेवा के सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों ने बुधवार सुबह विश्वविद्यालय परिसर में हमला कर दिया, जिसमें चार बंदूकधारियों सहित करीब 15 लोगों की मौत हो गई।

जिस वक्त यह हमला हुआ, छात्र एक कार्यक्रम में कविता पाठ कर रहे थे। कार्यक्रम में छात्रों के साथ-साथ संकायों के सदस्य भी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493