सर्दियों के दौरान सरकार गर्मी पैदा करने के लिए कोयले से बिजली पैदा करने वाले संयंत्रों को काम में लाती है, इससे थर्मल बिजली उत्पादन तो बढ़ जाता है, लेकिन इससे सर्दियों के दौरान कई वायु ऊर्जा और सौर ऊर्जा संयंत्र बेकार हो जाते हैं।
फाकू काउंटी में शुरू की गई इस परियोजना में 2 करोड़ किलोवॉट नवीन ऊर्जा का सालाना उपयोग किया जाएगा, जिससे दो लाख वर्गकिलोमीटर स्थान को गर्म किया जा सकता है।
इस प्रक्रिया से हर साल कोयले के उपभोग में 7,000 टन और कार्बन डाइआक्साइड और सल्फर डाइआक्साइड के उत्सर्जन में 18,000 टन की कटौती होगी।
स्थानीय बिजली अधिकारियों ने बताया कि इस प्रांत में 2015 में जनवरी से नवंबर तक 1.42 अरब किलोवॉट वायु ऊर्जा को बेकार छोड़ दिया गया था। लेकिन अब सर्दियों के दौरान नवीन ऊर्जा के इस्तेमाल से पूरे प्रांत में वायु प्रदूषण में कमी आएगी।
dharmpath.com dharmpath