संदिग्ध अलकायदा सदस्य की पुलिस हिरासत बढ़ी

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन अलकायदा के संदिग्ध सदस्य मौलाना अंजर शाह की पुलिस हिरासत यहां की एक अदालत ने बुधवार को एक फरवरी तक बढ़ा दी।

शाह की 14 दिन की पुलिस हिरासत समाप्त होने पर उसे यहां अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रीतेश सिंह के समक्ष पेश किया गया था।

पुलिस ने अदालत से कहा कि शाह की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए उससे अतिरिक्त पूछताछ करने की जरूरत है।

बचाव पक्ष के वकील अकरम खान ने कहा कि पुलिस पहले अबतक की हिरासत के दौरान आरोपी के खिलाफ हुई जांच के बारे अदालत को सूचित करे है।

शाह को आतंकवाद रोधी विशेष प्रकोष्ठ ने बेंगलुरू से छह जनवरी को गिरफ्तार किया था। उसके ऊपर देश में श्रृंखलाबद्ध आतंकवादी हमले की साजिश रचने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उसे 20 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493