दुबई होटल में आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी : अधिकारी

स्थानीय समाचार पत्र ‘गल्फ न्यूज’ ने बुधवार को अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार, दुबई पुलिस के फॉरेंसिक व मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख अहमद मोहम्मद अहमद ने कहा कि 63 मंजिला इमारत की 14वीं व 15वीं मंजिल के बीच स्पॉटलाइट के एक केबल में आग की शुरुआत हुई थी।

अहमद ने कहा कि इस घटना के बाद किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई।

उल्लेखनीय है कि बीते 31 दिसंबर को एड्रेस डाउनटाउन दुबई होटल में अचानक आग भड़क उठी थी, उस वक्त लोग वहां नववर्ष की आतिशबाजी देखने के लिए इकट्ठा हुए थे। इस घटना में लगभग 14 लोग मामूली रूप से घायल हुए थे।

होटल में लगी आग की लपटों की तस्वीरें तुरंत पूरी दुनिया में सुर्खियों में आ गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493