गुड़गांव के डिप्टी मेयर पर फिर दुष्कर्म का मामला

गुड़गांव, 20 जनवरी (आईएएनएस)। गुड़गांव के डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया के खिलाफ दूसरी बार शादी का वादा कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार यह जानकारी दी।

महिला ने इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में ऐसा ही एक मामला दर्ज करवाया था।

महिला ने बताया कि उसने यहां महिला पुलिस थाने में कटारिया के खिलाफ 11 दिसंबर, 2015 को दुष्कर्म की एक शिकायत दायर की थी, लेकिन उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया था।

महिला के अनुसार, मामला तब दर्ज किया गया, जब महिला के वकील प्रदीप कुमार ने गुड़गांव के पुलिस उपायुक्त दीपक सहारन को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देर्शो के अवमानना के लिए कानूनी नोटिस भेजा।

महिला ने आरोप लगाया है कि कटारिया दिसंबर में उसके घर आया और उसके साथ फिर दुष्कर्म किया।

गौरतलब है कि 24 अक्टूबर, 2015 को महिला ने कटारिया और अन्य दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज कराया था।

इसके बाद एक दिसंबर को महिला ने जिला न्यायालय में एक हलफनामा दायर किया था, जिसमें उसने कहा था कि वह कटारिया और उसके परिवार को जानती है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहती।

कटारिया वर्तमान में अंतरिम जमानत पर है।

सहायक पुलिस आयुक्त धरना यादव ने कहा कि पहली बार प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद से महिला कई बार अपने बयान बदल चुकी है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “महिला का आरोप है कि दिसंबर में आरोपी एक बार फिर उसके घर आया और उसके साथ फिर दुष्कर्म किया। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493