हैदराबाद : आठवले को छात्रों ने लौटाया

हैदराबाद, 20 जनवरी (आईएएनएस)। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता रामदास आठवले को बुधवार को हैदराबाद विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। वह विद्यार्थियों के साथ सहानुभूति जताने परिसर में पहुंचे थे।

आठवले को विद्यार्थियों को संबोधित किए बगैर बैरंग लौटना पड़ा, क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पहले वह भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लें।

भाजपा को समर्थन के मुद्दे पर आठवले के साथ विद्यार्थियों ने गरमागरम बहस की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें किसी तरह वहां से बाहर निकाला।

महाराष्ट्र के विद्यार्थियों ने उनसे कहा कि पहले वह इस्तीफा दें। विद्यार्थियों ने उनसे कहा कि वह दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या पर अब तक चुप क्यों थे। एक छात्र ने कहा, “इस घटना के लिए जिम्मेदार भाजपा के साथ आप कैसे रह सकते हैं?”

आठवले ने कहा कि आरपीआई ने आत्महत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493