चीन, मिस्र संयुक्त आर्थिक क्षेत्र पर कार्य जल्द शुरू होगा

इस बारे में मिस्र टीईडीए विशेष आर्थिक क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी झांग ईजियांग ने बताया कि चीन-मिस्र संयुक्त स्वेज आर्थिक एवं व्यापार सहयोग क्षेत्र के विस्तार की परियोजना में कुल 23 करोड़ डॉलर का निवेश होगा। इस पर काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

झांग ने कहा कि इस परियोजना के तहत छह वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में निर्यातोन्मुख विनिर्माण, आधुनिक माल गोदाम और ढुलाई सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना अगले 10 सालों में पूरी होगी। इस आर्थिक क्षेत्र की मदद के लिए वहां आवास एवं सेवा सुविधाओं का भी निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि परियोजना के प्रथम चरण में दो वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में निर्माण किया जाएगा। यहां एक लाजिस्टिक पार्क, एक उच्चस्तरीय उत्पादन क्षेत्र, एक व्यापार केंद्र तथा एक मनोरंजन व आराम केंद्र का निर्माण किया जाएगा।

झांग ने बताया कि इस क्षेत्र में अपना संयंत्र लगाने वाली पहली कंपनी गुंझाउ डायून मोटरसाइकिल कंपनी लिमिटेड होगी।

चाइना-अफ्रीका टीईडीए इनवेस्टमेंट कंपनी लिमिटेड जो कि मिस्र की टीईडीए विशेष आर्थिक क्षेत्र विकास कंपनी की मूल कंपनी है, के महाप्रबंधन लियू आइमीन ने कहा कि शुरुआती तौर पर 1.34 वर्गकिलोमीटर क्षेत्र का विकास किया जाएगा। इससे 2000 स्थानीय नौकरियों का सृजन होगा। इससे मिस्र को करों से 3,46,900 डॉलर की आय होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493