इस सम्बन्ध में बीएससी के एसडी विजय पाण्डेय ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, “प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजना के अन्तर्गत यह कार्यक्रम आईडीबीआई बैंक, मुद्रा बैंक, यूनियन बैंक, यूको बैंक व रिलांयस कमर्शियल फॉयनेंस के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। पाण्डे ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल से मंच तक ई रिक्शा मंे बैठ कर आएंगे। साथ ही 11 रिक्शा चालकों से चैपाल कार्यक्रम के दौरान रिक्शा परिवार के साथ ‘मन की बात’ करेंगे।”
यूनियन बैंक के डीजीएम विमलेश जैन इस कार्यक्रम मंे ई रिक्शा के साथ ही रुपे कार्ड, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना के साथ एएसडीसी प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।
कार्यक्रम मंे रिलांयस कामर्शियल के सीईओ केवी श्रीनिवासन, यूको बैंक के एमडी व सीईओ आर के ठक्कर, सिडबी-मुद्रा के चेयरमैन डा. के शिवाजी के साथ उ.प्र. के राज्यपाल रामनाईक, महापौर दिनेश शर्मा, उ.प्र. सरकार के कबीना मंत्री प्रसाद नाथ यादव भी मौजूद रहेंगे।
dharmpath.com dharmpath