मप्र में निगम और मंडल अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की नियुक्ति

भोपाल, 20 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लंबे अरसे से चल रही कवायद के बाद राज्य सरकार ने विभिन्न निगम और मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की सूची बुधवार को जारी कर दी है। नियुक्तियां दो वर्ष के लिए की गई हैं।

राज्य सरकार द्वारा जारी की गई सूची में 11 को मंत्री और तीन को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। मप्र नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष ड़ हितेश वाजपेयी, पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष तपन भौमिक, मप्र एग्रो इण्डस्ट्रीज डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष रामकिशन चौहान, मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड का अध्यक्ष सैय्यद इमादउद्दीन, खनिज विकास निगम का अध्यक्ष शिवप्रकाश चौबे, राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष लता वानखेड़े, असंगठित कामगार बोर्ड का अध्यक्ष सुल्तान सिंह शेखावत, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का अध्यक्ष प्रदीप पटेल, वेयर हाउसिंग एण्ड लजिस्टिक्स कार्पोरेशन का अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, राज्य वन विकास निगम लिमिटेड का अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा, ऊर्जा विकास निगम का अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह सिसोदिया को बनाया गया है। इन सभी को मंत्री स्तर का दर्जा होगा।

वहीं महाकौशल विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष प्रभात साहू, राज्य पाठय-पुस्तक निगम का अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम का उपाध्यक्ष भुजबल अहिरवार का बनाया गया है। इन सभी को राज्य मंत्री का दर्जा मिलेगा। वहीं खादी ग्रामोद्योग का अध्यक्ष सुरेश आर्य, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का उपाध्यक्ष एस़ क़े मुद्दीन, राज्य पाठय-पुस्तक निगम का उपाध्यक्ष अवधेश नायक, पर्यटन विकास निगम का सदस्य हिरेन्द्र सिंह शेखावत और राजेश डोगरे को बनाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493