लखनऊ, 21 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में गुरुवार को सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं, जिससे गलन और ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का यही रुख हने और तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे। कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वायुमंडल में नमी बढ़ने की वजह से तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा गुरुवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान चार डिग्री, कानपुर का 3.4 डिग्री, गोरखपुर का चार डिग्री, इलाहाबाद का पांच डिग्री और झांसी का 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath