मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘नीरजा’ का पहला पोस्टर जारी हो चुका है। इस पोस्टर में सोनम कपूर के सिर पर बंदूक तनी हुई है।
यह फिल्म साहसी फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट की जिंदगी पर आधारित है।
सोनम ने एक ट्वीट में लिखा, “यह रहा ‘नीरजा’ का पहला पोस्टर। बहुत गर्व हो रहा है। फिल्म 19 फरवरी को रिलीज होगी।”
फिल्म का यह पोस्टर वाकई दमदार है, जिसमें सोनम पर बंदूक तनी हुई है लेकिन बंदूक तानने वाले हमलावर का अभी खुलासा नहीं किया गया है।
राम माधवानी निर्देशित इस फिल्म में सोनम नीरजा भनोट के किरदार में नजर आएंगी।
गौरतलब है कि 1986 में पैन ऐम के एक यात्री विमान का आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया था। फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट ने यात्रियों को बचाने को अपनी जान पर खेल गई थीं।
सोनम के अभिनेता पिता अनिल कपूर ने पोस्टर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा, “इस पोस्टर में खुद एक कहानी है। नीरजा का साहस व शक्ति हमेशा अमर रहेगी।”
अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी फिल्म के बारे में ट्विटर पर लिखा, “उसकी आंखों में बहादुरी और दिल में साहस है। यह रहा ‘नीरजा’ का पहला पोस्टर।”
dharmpath.com dharmpath