उप्र : महामना एक्सप्रेस में 15 फीसदी अधिक किराया

वाराणसी, 21 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली महामना एक्सप्रेस में यात्रा के लिए यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेनों के मुकाबले करीब 15 फीसदी ज्यादा किराया देना होगा।

रेलवे द्वारा जारी किराया सूची के अनुसार, लखनऊ से इस गाड़ी का बेस किराया साधारण श्रेणी के लिए 173 रुपये और एसी प्रथम श्रेणी के लिए 1968 रुपये है। इसके अलावा रिजर्वेशन चार्ज, सेवाकर और अन्य शुल्क अलग से लगेंगे।

उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से दिल्ली जाने वाली महामना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन वाराणसी से रात 11.54 बजे चारबाग स्टेशन पहुंचेगी।

इसी क्रम में रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन की किराया सूची जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि महामना एक्सप्रेस का बेस किराया अन्य गाड़ियों के किराये से 15 फीसदी अधिक होगा।

इसमें दिल्ली या फिर वाराणसी जाना थोड़ा महंगा पड़ेगा। ट्रेन में वर्तमान में सभी प्रकार की रियायतें, यात्रा कूपन और वारंट दिए जाएंगे। इसमें फिलहाल रिजर्वेशन उपलब्ध नहीं है। तृतीय श्रेणी एसी का कोच इसमें नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493