1850 के बाद 2015 रहा सबसे गर्म

साल 2015 में औसत वैश्विक तापमान 0.75 डिग्री सेल्सियस था। यह 1961 और 1990 के बीच की लंबी अवधि के औसत से ऊपर था। यह तापमान 1850 के बाद अब रिकॉर्ड हुआ है।

पूर्व औद्योगिक अवधि से अगर तुलना की जाए तो साल 2015 का औसत वैश्विक तापमान 1850-1900 लंबी अवधि के औसत से ऊपर एक डिग्री सेल्सियस के आसपास था।

मौसम विभाग के वार्षिक वैश्विक तापमान पूवार्नुमान के अनुसार, साल 2015 के लिए अनुमानित संख्या की भविष्यवाणी सीमा के भीतर है, लेकिन मौसम विभाग ने 2016 के तापमान के साथ एक रिकार्ड स्थापित होने की उम्मीद जताई है।

नासा और संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रीय समुद्रीय वायुमंडलीय प्रशासन ने भी कहा है कि वर्ष 2015 में औसत वैश्विक तापमान 19वीं सदी के बाद से सबसे ज्यादा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493