छत्तीसगढ़ : 254 उप अभियंताओं की पुनरीक्षित सूची जारी

रायपुर, 21 जनवरी (आईएएनएस)। राज्य शासन ने प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायतों और नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के यांत्रिकी प्रकोष्ठ में सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति करने के लिए 254 उप अभियंताओं (सिविल) की चयन सूची जारी कर दी है। संचालनालय, नगरीय प्रशासन और विकास ने गुरुवार को इस आशय का आदेश जारी किया।

यह सूची विभाग की वेबसाइट ‘डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट यूएडी डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन’ में उपलब्ध है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 31 दिसंबर को 124 उप अभियंताओं की चयन सूची जारी की गई थी, जिसको अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था। सभी नगर निगम आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के परीक्षण के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493