मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार की चपेट में आकर फुटपाथ पर सो रही चार महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, इस घटना के बाद मर्सिडीज चालक फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पांचों घायलों को सर जे.जे.अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
मस्जिद बंडर के पास फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ने से पहले बेलगाम मर्सिडीज की दो अन्य वाहनों से भी भिड़ंत हुई थी।
हालांकि, पुलिस कार चालक का पता लगाने में सफल रही है और हिट एंड रन मामले में उसे हिरासत में ले लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath